होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरकार के खिलाफ आउटसोर्स कर्मियों का विरोध, काला बिल्ला लगाकर किया कार्य, 15 जून को महाधरना

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: झारखंड राज्य आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के कर्मचारियों ने सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया विरोध ड्यूटी के दौरान किया गया। इसमें विभिन्न संवर्गो के आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए।

संघ ने चेतावनी दी कि मांगे नहीं मानी गई तो सामूहिक हड़ताल की जाएगी। विरोध के दौरान राज्य सरकार द्वारा बनाए गए आउटसोर्सिंग नियमों पर चर्चा हुई। संघ ने इसे कर्मचारी विरोधी बताया। सरकार और वित्त विभाग से नियमों में संशोधन की मांग की गई। साथ ही संविदा और एकमुश्त पर कार्यरत कर्मचारियों को तय मानदंडों के अनुसार भुगतान की मांग की गई।

संघ ने सर्वोच्च न्यायालय के समान कार्य के लिए समान वेतन के निर्देश का हवाला दिया। कहा कि इसके बावजूद कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। संघ ने बिहार सरकार की तर्ज पर सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा 60 वर्ष तक सुरक्षित करने की मांग की है। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर संबंधित विभाग में संविदा पर समायोजन की भी मांग की। संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

चरणबद्ध आंदोलन के तहत 9, 10 से 11 जून तक काला बिल्ला लगाकर कार्य किया जाएगा। 11 जून को संध्या 06 बजे जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला जायेगा। 12 जून को जिला मुख्यालय में समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाना है. 15 जून को रांची में राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। झारखंड राज्य के आउटसोर्स कर्मियों ने इस बार सरकार से अपनी मांगे मनवाने की ठान ली है।

 

Leave a Comment