Advertisement

एनटीटीएफ गोलमुरी के 10 प्रशिक्षुओं का मारुति सुजुकी में चयन, 5 लाख वार्षिक वेतन पर गुरुग्राम में नियुक्ति

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर (एनटीटीएफ) ने एक बार फिर अपनी तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हुआ है।

Advertisement
Advertisement

चयनित प्रशिक्षुओं को 5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर गुरुग्राम (हरियाणा) में नियुक्ति दी गई है। यह सफलता संस्थान में दी जा रही व्यावहारिक और उन्नत प्रशिक्षण प्रणाली की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जिससे छात्र उद्योग के अनुरूप तैयार हो रहे हैं।

Dayal Builder
Srinath

कंपनी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद जिन प्रशिक्षुओं का चयन हुआ है, उनमें करण प्रमाणिक, देवाशीष मुखी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, हिमांशु शेखर गोपे, सारिम मोहम्मद, हिमांशु रंजन, करण महतो, मोहम्मद इरफान सादिक और आयुष कुमार सोलंकी शामिल हैं।

Advertisement

संस्थान के प्राचार्य और प्लेसमेंट अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्ता आधारित प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस उपलब्धि से पूरे संस्थान में उत्साह का माहौल है और यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

ताजा खबरें

WhatsApp