होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कदमा वाटर टावर में स्वचालित जल आपूर्ति प्रणाली का उद्घाटन, 18,500 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

NSU MA
previous arrow
next arrow
03 (29)
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर। शहर में जल प्रबंधन को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कदमा वाटर टावर में स्वचालित जल आपूर्ति प्रणाली का उद्घाटन किया गया। इस नई व्यवस्था से कदमा क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को नियमित और विश्वसनीय पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इस प्रणाली का उद्घाटन टाटा स्टील के चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, टाटा स्टील यूटिलिटीज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, वरुण बजाज तथा महाप्रबंधक (जल एवं अपशिष्ट जल सेवाएं) संजीव झा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

कदमा वाटर टावर के माध्यम से वर्तमान में 34 वितरण वाल्वों के जरिए लगभग 18,500 उपभोक्ताओं को जल आपूर्ति की जाती है। स्वचालित प्रणाली लागू होने के बाद अब एक्ट्यूएटर आधारित वाल्व तय समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगे, जिससे जल आपूर्ति अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध होगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से जल आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा, साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले सेंट्रल और सोनारी वाटर टावर में भी इस प्रकार की स्वचालित प्रणाली लागू की जा चुकी है। कदमा वाटर टावर को जोड़ने के साथ अब शहर के तीन प्रमुख जल टावर पूरी तरह स्वचालित हो चुके हैं।

यह पहल स्मार्ट जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर और नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना है।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment