Advertisement

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सदन में उठाई पटमदा डिग्री कॉलेज के सरकारीकरण की मांग

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुरषष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पटमदा डिग्री कॉलेज, जल्ला के सरकारीकरण की मांग उठाई। उन्होंने आसन के माध्यम से लोकहित और जनहित में इस कॉलेज को सरकारी दर्जा देने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र का प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान

Dayal Builder
Srinath

विधायक ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र सुदूरवर्ती, ग्रामीण और आदिवासी बहुल इलाका है। ऐसे क्षेत्र में पटमदा डिग्री कॉलेज एकमात्र स्थायी संबद्धता प्राप्त एवं एनएएसी (NAAC) से बी ग्रेड मान्यता प्राप्त संस्थान है, जिसे झारखंड सरकार से अनुदान भी मिलता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कॉलेज राज्य सरकार के निर्धारित सभी मानदंडों को पूरा करता आया है, इसलिए इसे पूर्ण रूप से सरकारीकरण का दर्जा मिलना चाहिए।

सरकारीकरण से छात्रों को होगा लाभ

मंगल कालिंदी ने कहा कि कॉलेज के सरकारीकरण से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुलभ होगी। साथ ही शिक्षकों और कर्मियों को भी स्थायित्व मिलेगा तथा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार संभव होगा। उन्होंने सदन में मांग की कि सरकार इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित सुरक्षित हो सकें।

ताजा खबरें

WhatsApp