Advertisement

खरसावां-कुचाई में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, नक्सल प्रभावित क्षेत्र रोलाहातु पंचायत में लोगों ने बढ़-चढ़ कर किया मतदान

By Goutam

Published on:

मतदान

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): लोकतंत्र के महापर्व सोमवार को खरसावां कुचाई के विभिन्न मतदान केंद्र में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। महिलाओं अपने घरेलू कार्य छोड़कर सुबह से ही मतदान के लिए कतार वध लाइन में खड़े होकर अपने समय का इंतजार किया। वहीं पुरुषों का भी कतार वध लाइन हर मतदान केंद्रों में देखने को मिला। मतदान केंद्र में सुरक्षा बल की जवान तैनात रहे।

Advertisement
Advertisement

कुचाई प्रखंड क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रोलाहातु पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्र में इस बार क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़कर अपने मतदान का प्रयोग किया। चिड़चिड़ाती धूप में भी लोगों की उमड़ी भीड़ सभी ने अपना मताधिकार किया। वहीं मतदान कार्य में लगे महिला स्वंयसेवी संस्था की महिला सदस्यों द्वारा वरिष्ठ मतदाताओं को व्हीलचेयर से बूथ केंद्र में लाने ले जाने का काम किया। कुचाई प्रखंड के कुल 63 बूथों में लोग शांतिपूर्ण तरीके से बढ़-चढ़कर अपना मतदान किया।

Dayal Builder
Srinath

वहीं केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के खुंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा एवं उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने भी खरसावां के खिलारीसाई मतदान केंद्र में अपना मतदान किया साथ ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं उनके धर्मपत्नी बासंती गागराई ने भी अपने पैतृक गांव लोसोदिकी के‌ मतदान केंद्र में अपना मतदान किया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp