होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

पशुधन विकास योजना के तहत तीन लाभुकों के बीच शत-प्रतिशत अनुदान पर सूकर का वितरण

By Goutam

Published on:

 

पशुधन

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सोमवार को कुचाई प्रखंड मुख्यालय में तीन लाभुकों के बीच शत-प्रतिशत अनुदान पर सूकर का वितरण किया गया। सुकर का वितरण प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी पंचायत समिति सदस्य जयंती मुंडा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी उपेन डांग विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार कोड़ा ने संयुक्त रूप से किया।

जिसमें आपूर्तिकर्ता उमाशंकर पिग्स जमशेदपुर द्वारा लाभुकों को चार मादा एवं एक नर प्रदान किया गया। मौके पर प्रमुख श्रीमती गुड्डी देवी ने कहा कि ने कहा कि लाभुकों को स्वरोजगार के लिए सूकर दिए जा रहे हैं। सूकर पालन कर पशुपालक अपनी आमदनी को दोगुना बढ़ा सकते हैं।

प्रभारी प्रखंड पदाधिकारी श्री कोडा ने कहा कि इस क्षेत्र में कई लोग कृषि के अलावा पशुपालन का भी कार्य करते हैं। सरकार की ओर से ऐसे कृषकों एवं में पशुपालकों के बीच सूकर के अलावा बकरा,बत्तख,चूजे का वितरण किया जा रहा है। इससे लोग स्वावलंबी बन रहे हैं।

वहीं विधायक प्रतिनिधि श्री मुंडा ने कहा कि इस योजना के तहत जो किसान पशुपालन करेंगे उन्हें उनकी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। इसके जरिए किसान खेती भी कर पाएंगे और इससे उनकी कमाई बढ़ेगी। उन्हें एक और फायदा यह होगा कि अगर कृषि में उन्हें नुकसान होगा तो पशुपालन के जरिए उनकी नुकसान की भरपाई हो जाएगी इसे उन्हें आर्थिक फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: खरसावां के रुगडी में कांग्रेसी नेताओं ने किया 63 केवी टांसफार्मर का उद्घाटन, अंधेरे से दुर हुए ग्रामीण

इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, पंचायत समिति सदस्य जयंती मुंडा, मुखिया राम सोय, प्रखंड लिपिक सुबोध टुडू, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार कोडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, धर्मेंद्र कुमार सांडिल, जनसेवक सुभाष चंद्र हांसदा, दीपनाथ मार्डी कांडे‌, सुमबरुई आदि उपस्थित थे।

 

Related Post

Leave a Comment