Advertisement

पोटका विधायक संजीव सरदार ने 100 से अधिक सबर परिवारों के बीच किया कंबल का वितरण

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर:  पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत सबरनगर मे पोटका के विधायक संजीव सरदार के हाथों से 100 से अधिक सबर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर पोटका के बीडीओ अरूण कुमार मुंडा भी मौजूद रहे. झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त कंबल वितरण समारोह मे विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुये झारखंड सरकार हर वर्ष की भांति जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण करा रही है, यह वितरण सभी पंचायत मे किया जायेगा, जिसके लिये स्थानीय प्रशासन को निर्देश दे दिया गया है. पंचायत सचिव ग्रामसभा के माध्यम से जरूरतमंद लाभूकों का चयन कराये.

Advertisement
Advertisement

इसमें बिचौलियों का किसी तरह से सहारा नहीं ले. उन्होंने सबरनगर मे निवास करनेवाले आदिम जनजाति के लोगों से अपील किया वह शिक्षा पर ध्यान दे और नशा पान से दूर रहे. सरकार आदिम जनजाति के विकास के लिये अतिरिक्त योजना संचालित कर रही है, लेकिन जागरूकता के कमी के कारण लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो जा रहा है या ठग लिये जा रहे है. लोग जागरूक हो और योजनाओं का लाभ ले. इस अवसर पर मुखिया विणा मुंडा, बीडब्लूओ सुकलाल हेंब्रोम, पंचायत सचिव सूरज कुमार, तबियस तिर्की, सहायक कार्तिक कुमार दास आदि उपस्थित थे.

Dayal Builder
Srinath

बिरसा आवास की राशि पंचायत प्रतिनिधि के पति द्वारा हड़प लिये जाने की शिकायत

Advertisement

ग्वालकाटा पंचायत मे कंबल वितरण के दौरान सबरनगर के लाभूकों ने विधायक संजीव सरदार को जानकारी देते हुये कहा कि यहां 28 यूनिट बिरसा आवास की स्वीकृति दिया गया था, जिसके लिये प्रथम किस्त की राशि 30000 हजार रुपया करके लाभूकों के खाते मे भेजा गया था, जिस राशि को सभी लाभूक बैंक मे उठाव किये, जिसके बाद एक पंचायत प्रतिनिधि के पति ने सभी लाभूकों को एक-एक हजार रुपया देकर घर बना देने के नाम पर शेष रुपया रख लिया, जिसमे से कुछ का बुनियाद लेबल तक बनाया, जबकि आठ का अभी तक नहीं बनाया है. इस तरह से उनका राशि हड़प लिया गया है, अब वह घर नहीं बना पा रहे है. विधायक श्री सरदार ने बीडीओ अरूण कुमार मुंडा को मामले की जांच का निर्देश दिया

ताजा खबरें

WhatsApp