Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र मे सड़क निर्माण व मैदान सौदर्यीकरण समेत चार योजनाओँ का किया शिलान्यास

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र मे चार योजनाओँ का शिलान्यास शनिवार को विधिवत रूप से किया। यह सभी योजना विधायक निधि का है। जिसमें मुख्य रूप से बागबेड़ा पंचायत कॉलोनी के कुंवार सिंह मैदान का सौदर्यीकरण, पश्चिमी किताडीह पंचायत के मुन्ना शर्मा के घर से दीपक चौधरी के घर तक सड़क निर्माण, बाबा कुटी बस्ती के शंकर सिंह के घर से भोला के घर तक पथ निर्माण तथा बागबेड़ा पंचायत कॉलोनी एक नंबर रोड श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल के पीछे नाली निर्मार्ण शामिल है।

Advertisement
Advertisement

शिलान्यास के मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनहित को देखते हुये लोगों की मांग पर यह योजना दिया गया है। उन्होंने जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा गंभीर रहे है। बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र मे अनेक काम किये है और आगे भी करते रहेंगे। झारखंड सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिये काम कर रही है। सभी से अपील होगा कि वह घरों से निकले और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आये।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी पंचायत-प्रखंड कार्यालय या उनके कार्यालय तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल जायेगा। मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 साल के महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपया दिया जा रहा है। वर्तमान मे 18 साल से महिलाओं की आवेदन लिया जा रहा है, वह पंचायत प्रज्ञा केंद्र मे अपना आवेदन कर सकती है।

Advertisement

शिलान्यास के मौके पर मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु, पूर्व जिप सदस्य किशोर यादव, सुनील गुप्ता, ध्रमेंद्र चौहान, बुधराम टोप्पो, गुड़िया देवी, शिवानी सिंह, विजय राम, फुदु माखे, मोसो माखे, द्रोपदी मुंडा, अनीमा मिंज, लक्ष्मी बोदरा, संतोष राम, राहुल प्रजापति, राजू ठाकुर आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp