Advertisement

विधायक संजीव सरदार ने दिखाई मानवता; टीएमएच प्रबंधन से वार्ता कर अस्पताल में भर्ती मरीज का कराया 2 लाख 21 हजार का बिल माफ 

By Goutam

Published on:

विधायक संजीव सरदार

जनसंवाद, जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार ने एक बार से मानवता का परिचय देते टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती एक मरीज के इलाज का बकाया राशि माफ़ कराया है। विधायक संजीव सरदार ने टीएमएच (TMH) प्रबंधक से वार्ता कर मरीज के इलाज के बकाया राशि 2 लाख 20 हजार 960 रूपया माफ कराया है।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें कि जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हरहरगुट्टू निवासी विकाश कुमार यादव की धर्मपत्नी खुशबू देवी का तबीयत बिगड़ने के कारण परिजनों ने उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) जमशेदपुर में बेहतर ईलाज के लिए भर्ती किया था। इस दौरान उन्हें जुड़वां  बच्चों की प्राप्ति हुई है।

Dayal Builder
Srinath

इधर ईलाज के दौरान टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) का कुल बिल 407,960  (चार लाख सात हज़ार नौ सो साठ) रुपया हो गया था। परिजनों ने अस्पताल में कुल 187,000 (एक लाख सतासी हज़ार) रूपये ही जमा कर पाए थे। परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब होने के कारण वह अस्पताल का बकाया राशि 220,960 (दो लाख बीस हज़ार नौ सो साठ) रूपये देने में असमर्थ थे, जिसके कारण अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रहा था।

Advertisement

परिजनों ने इसकी सूचना पोटका के विधायक संजीव सरदार को दी। विधायक संजीव सरदार ने तत्काल मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से वार्ता कर बकाया बिल 220,960 /– रूपये माफ कराए। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को अस्पताल से छुट्टी दिया गया। इसके लिए मरीज के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार को तहे दिल से धन्यवाद दिए।

ताजा खबरें

WhatsApp