Advertisement

मर्सी अस्पताल से आस्था ट्वीन सिटी तक जाम से मुक्ति हेतु प्राथमिक सर्वेक्षण, आरसीडी के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ के नेतृत्व में पूर्ण हुआ सर्वेक्षण कार्य

By Goutam

Published on:

मर्सी अस्पताल

जनसंवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के आग्रह पर गुरुवार को आरसीडी (पथ निर्माण विभाग) के कार्यकारी अभियंता दीपक सहाय और एसडीओ श्री बम जी के नेतृत्व में मर्सी अस्पताल से आस्था ट्वीन सिटी तक जाम से मुक्ति हेतु प्राथमिक सर्वेक्षण किया गया।

Advertisement
Advertisement

विधायक सरयू राय ने बताया कि उक्त एरिया में ट्रैफिक का लोड लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने इस समस्या का समाधान खोजने के लिए मुझसे कहा था। सड़क संकरी है। वहां रोज घंटों लंबा जाम लगा रहता है। इसके दो ही विकल्प हैं। पहला विकल्प यह है कि घरों को तोड़ कर सड़क चौड़ी की जाए और दूसरा विकल्प यह है कि सिंगल पिलर का फ्लाईओवर बनाया जाए।

Dayal Builder
Srinath

श्री राय ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव से बात की थी और उनसे इस दिशा में काम करने का आग्रह किया था। विभाग के निर्देश पर ही ये लोग वहां प्राथमिक सर्वेक्षण करने गये थे।

Advertisement

इस सर्वेक्षण कार्य में विभागीय पदाधिकारियों के अलावा विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, हरे राम सिंह, काशीनाथ प्रधान, रमनी गोप, अमरचंद्र झा समेत दर्जनों स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp