Advertisement

गम्हरिया अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार से पुरेन्द्र ने किया शिष्टाचार मुलाक़ात…

By Balram Panda

Published on:

गम्हरिया / Balram Panda: अंचल अधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण करने के उपरांत शनिवार को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रवीण कुमार से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने श्री कुमार का फूलों का गुलदस्ता एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया.

Advertisement
Advertisement

मालूम हो कि प्रवीण कुमार इससे पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में योगदान दे चुके हैं. अपने कार्यकाल में उन्होंने विकास कार्यों को गति देने के साथ- साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान में विशेष रुचि दिखाई थी. उनकी कार्यशैली को स्थानीय स्तर पर काफी सराहा गया.

Dayal Builder
Srinath

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार में एक अच्छे पदाधिकारी के सारे गुण विद्यमान हैं. वे एक कर्मठ, जुझारू एवं आम जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले अधिकारी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड में प्रशासनिक कार्य पारदर्शी और जनता- केंद्रित होंगे.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp