होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

जीत महतो मामले में न्याय के लिए सरयू राय सक्रिय, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया हर संभव प्रयास का भरोसा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मानगो स्थित गोकुल नगर पहुंचकर मृतक जीत महतो की मां और परिवारजनों से मुलाकात की तथा स्थानीय लोगों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जीत महतो के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

सरयू राय ने बताया कि इस गंभीर मामले को लेकर उनकी बातचीत जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से भी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि एकजुट होकर पीड़ित परिवार के पक्ष में खड़े रहेंगे और इस प्रकरण में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

विधायक ने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील और गंभीर मामला है, जिसमें पीड़ित परिवार को न्याय मिलना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों की स्पष्ट पहचान की जानी चाहिए।

सरयू राय ने यह भी कहा कि वह एमजीएम अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क कर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेंगे और पुलिस के वरीय अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता कर जांच के बाद मामले का स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

इस मौके पर भाजपा उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सिसोदिया, संजीव मुखर्जी, मृत्यंजय सिंह, कृष्ण पदो मंडल, पार्थो मंडल, शंकर गोराई, विजय पाल, राकेश दास, मुकेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

 

Leave a Comment