होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

एमजीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर सौरभ विष्णु ने उठाए सवाल, उपायुक्त से की पैनी नज़र रखने और औचक निरीक्षण की मांग

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिसका सीधा असर गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर पड़ रहा है।

Provider 1 Provider 2

सौरभ विष्णु ने बताया कि अस्पताल की चार एंबुलेंस लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिसके कारण मरीजों को समय पर रेफर और इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में मरीजों और उनके परिजनों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है।

Provider 1 Provider 2

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अस्पताल का सेंट्रल एसी सिस्टम भी ठप पड़ा हुआ है, जिससे वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति और खराब हो रही है। कई जगह मरीजों के परिजन हाथ पंखा झलकर राहत देने को मजबूर हैं। विशेष रूप से बर्न विक्टिम और गंभीर मरीजों के लिए बिना वातानुकूलित व्यवस्था के रहना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

सौरभ विष्णु ने अस्पताल में पानी की समस्या को भी गंभीर बताते हुए कहा कि कई मरीजों और उनके परिजनों ने पीने के पानी तक की कमी की शिकायत की है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे इलाज प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि लॉन्ड्री व्यवस्था प्रभावित होने से अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल हो गई है।

सौरभ विष्णु ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने पूर्व उपायुक्त करण सत्यार्थी से कई बार मिलकर एमजीएम अस्पताल की समस्याओं और कमियों की जानकारी दी थी। उस समय उपायुक्त द्वारा लगातार निरीक्षण किए जाने से कई व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिला था।

उन्होंने पिछले वर्ष अस्पताल की छत गिरने की घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ उन्होंने धरना-प्रदर्शन भी किया था।

सौरभ विष्णु ने वर्तमान उपायुक्त राजीव रंजन से मांग की है कि एमजीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाए और समय-समय पर औचक निरीक्षण कर अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हो।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment