Advertisement

जमशेदपुर डबल डाउन क्लब हत्याकांड पर सौरभ विष्णु ने उठाए सवाल, बोले- पुलिस की मौजूदगी में हत्या कानून व्यवस्था पर सवाल

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन क्लब के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना में युवक हिमांशु सिंह की मौत के बाद जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हत्या जैसी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता को दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

सौरभ विष्णु ने कहा कि सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिस स्थान पर पुलिस तैनात थी, वहीं अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे दिया। यदि अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रह गया है और वे उसके सामने ही हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह शहर की कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। शहर के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। चाकूबाजी, लूट और छिनतई जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जबकि पुलिस की कार्रवाई अपराध नियंत्रण की बजाय सामान्य जांच और चालान तक सीमित दिखाई देती है।

सौरभ विष्णु ने कहा कि आम जनता को सुरक्षा चाहिए, केवल चालान नहीं। यदि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी तो लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि बिष्टुपुर जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में देर रात तक क्लब और बार संचालित होते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होनी चाहिए थी।

उन्होंने मांग की कि डबल डाउन क्लब के बाहर हुई घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका और किसी भी प्रकार की लापरवाही की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

सौरभ विष्णु ने प्रशासन से शहर के संवेदनशील इलाकों, क्लबों और देर रात तक संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून का राज स्थापित करना और नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ताजा खबरें

WhatsApp