होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कपाली मे पति-पत्नी की मौत के पश्चात क्षेत्र में फैली सनसनी, पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत खुद भी कर लिया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस।

By Aman Kumar Ojha

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, सरायकेला/कपाली(अमन कुमार ओझा):सरायकेला खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत ताजनगर स्थित शाहीन कॉलोनी मे सोमवार की सुबह डबल मर्डर से बस्ती में सनसनी फैल गई। घटना के बाद कपाली पुलिस मौके पर पहुंची है और पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2, ताजनगर शाहीन कॉलोनी में रहने वाले गैरेज मिस्त्री हुसैन और उसकी पत्नी दिलकश का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार दलबल के साथ पहुंचे। जांच के क्रम में पाया कि महिला दिलकश के शरीर और गर्दन पर तेज धार हथियार के निशान हैं। पति हुसैन मृत पड़ा था, उसके शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। जबकि गले में दुपट्टा फंसा हुआ पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद पति ने संभवत धारदार हथियार से मारकर पत्नी की जान ले ली। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर घटना के बाद मृत महिला के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर योजनाबद्ध तरीके से हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृत महिला के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। वही कपाली पुलिस द्वारा मृत पति हुसैन के परिवार वालों को पुलिस सुरक्षा में घर पर ही नजर बंद रखा गया है। दिलकश के परिजनों ने बताया कि 7 महा पूर्व उनकी बेटी की शादी हुसैन से की गई थी। शादी के 1 महीने बाद ही दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था। लगातार इनके बीच विवाद चल रहा था। सामाजिक स्तर पर पति-पत्नी के बीच सुलह भी कराया गया था। बावजूद इसके विवाद बढ़ता चला गया। हुसैन के परिजनों ने बताया कि बीते रात से ही दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इस बीच सुबह यह घटना घटित हुई है। मामले को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम हुसैन के घर पहुंची है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर बेडरूम में मौजूद सामानों को जब्त किया जा रहा है। दोहरा हत्या होने के चलते क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।

 

Leave a Comment