होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरायकेला : सिंहभूम सांसद जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सरायकेला / Balram Panda :  समाहरणालय परिसर, सरायकेला में बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को माननीया सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस अवसर पर माननीया सांसद ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने तथा समाज को जागरूक करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह निषेध से संबंधित जानकारी दी जाएगी तथा समाज को इसके विरुद्ध जागरूक किया जाएगा. उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी दिलाई और इस सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए सभी से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही सकारात्मक बदलाव संभव है.

जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर बाल विवाह निषेध से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि समाज में इस कुरीति के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाई जा सके और बाल विवाह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

‘जस्ट राइट्स’ के इस देशव्यापी अभियान को सरायकेला–खरसावाँ जिले में सफल बनाने में उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों, कर्मियों, सेविका-सहिया एवं सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सह प्रभारी उपायुक्त सुश्री रीना हांसदा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती निवेदिता राय, विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्य, युवा सरायकेला के प्रतिनिधि श्री प्रशांत शिखर, विभिन्न प्रखंडों के सीडीपीओ, महिला प्रवेक्षिका, सेविका, सहिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

 

Leave a Comment