Advertisement

सिंहभूम चैम्बर ने मिस झारखण्ड-2026 श्रेया अग्रवाल को किया सम्मानित, उपलब्धि के लिए दी बधाई

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) द्वारा आज चैंबर भवन, बिष्टुपुर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर मिस झारखंड 2026 सुश्री श्रेया अग्रवाल को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानित किये जाने के दौरान चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य उनके पिता रमेश अग्रवाल, माँ शीतल अग्रवाल, दादी सुमित्रा देवी एवं भाई सक्षम अग्रवाल भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर चैंबर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सुश्री श्रेया अग्रवाल को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर और चैंबर का नाम गौरवान्वित हुआ है।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में अध्यक्ष मानव केडिया ने सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि यह हम सबों के साथ ही जमशेदपुर एवं झारखण्ड वासियों के लिये भी गौरवान्वित करने वाला पल है कि जमशेदपुर की बेटी श्रेया अग्रवाल ने यह उपाधि हासिल किया है। और चैम्बर के लिये लिये भी हर्ष का विषय है कि यह प्रथम बार है चैम्बर कार्यकारिणी सदस्य की बेटी मिस झारखण्ड बनी है। इससे जमशेदपुर की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे ऐसे मुकाम हासिल करे और अपने माता पिता के साथ ही जमशेदपुर वासियों का मान-सम्मान बढ़ाये।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सुश्री श्रेया अग्रवाल को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने भी इस सम्मान के लिए चैंबर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रोत्साहन उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर श्रेया अग्रवाल ने बताया कि वे मिस झारखण्ड होने के पश्चात् भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित फेमिना मिस इंडिया कान्टेस्ट में भी भाग ले चुकी है तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही है और उनका फोकस एमबीए पूरी करने पर है। उन्होंने कहा कि वह आगे राष्ट्रीय एवं अंर्राष्ट्रीय लेवल की ब्यूटी कान्टेस्ट में हिस्सा लेती रहेगी और अगर एक्टिंग के क्षेत्र में उन्हें मौका मिलता है तो वे जरूर करेंगी।

इस दौरान चैम्बर ने मांग की कि इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर राज्य के मुख्यमंत्री माननीय हेमन्त सोरेन के हाथों उन्हें सम्मानित किया जाय।

कार्यक्रम के दौरान चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बकरेवाल, सचिव अंशुल रिंगासिया, भरत मकानी, विनोद शर्मा, पीयूष गोयल, विष्णु गोयल, सुमन नागेलिया के अलावा बड़ी संख्या में चैम्बर के सदस्यगण उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp