Advertisement

जनसमस्या को लेकर समाजसेवी बलबीर मंडल पहुंचे बागुनहातु, सुनी लोगों की समस्या, दिलाया निदान का भरोसा

By Goutam

Published on:

बलवीर मंडल

जनसंवाद, जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम बागुनहातु रोड नंबर 5 बंगाली कॉलोनी में जन समस्या को लेकर हिदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी बलबीर मंडल ने बस्तीवासियो से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इसके साथ ही लोगों को समस्याओं से जल्द निदान दिलाने का भरोसा दिलाया।

Advertisement
Advertisement

उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि बस्तीवासी के घरों में नाली का गंदा पानी घुस रहा है। साथ ही नाली और रोड बनाने की समस्या को लेकर बस्तीवासी परेशान है। मौके पर समाजसेवी बलबीर मंडल को बस्ती के लोगों ने कई समस्या से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में टेंपरेरी काम करके काम चलाया जा रहा है। कभी भी ट्रांसफार्मर गिर सकता है। नालियों की सफाई कभी नहीं होती है। नाली के आसपास छोटे-मोटे पेड़ पौधे और झड़ी उग आये हैं।

Dayal Builder
Srinath

लोगों ने बताया झाड़ियों की सफाई करने के लिए जेएनएसी के मजदूर पैसा मांगते हैं।  पैसा नहीं देने पर वह घरों के आस-पास की झाड़ियों की सफाई नहीं करते है। घर का आसपास जो पेड़ पौधे हैं उनको साफ नहीं करते कहीं रोड बना है तो कहीं बना ही नहीं है।

Advertisement

बस्ती वासियों की समस्याओं को सुनने के बाद हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने बस्ती वासियों को आश्वासन दिया गया कि जल्द इसको संज्ञान में लेकर सांसद से मुलाकात करेंगे और बस्ती में हो रही समस्याओं से अवगत कराकर उसका निदान करेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से बलबीर मंडल के साथ सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह समेत दर्जनों की संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp