Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोना देवी विश्वविद्यालय में योग संगम का आयोजन, आयुष मंत्रालय से मिला प्रशंसा प्रमाण पत्र

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर/घाटशिला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के विवेकानंद ऑडिटोरियम में “योग संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय की योग प्रशिक्षक कोमल सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। योग सत्र में विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नित नयना सहित कई सहायक प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि योग संगम कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी और सफल आयोजन के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, आयुष मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सोना देवी विश्वविद्यालय को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा योग और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों में लाखों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत किया।

सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा योग एवं नेचुरोपैथी से संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रमों का भी संचालन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे समाज में स्वास्थ्य और कल्याण के संदेशवाहक बन सकें।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

ताजा खबरें

WhatsApp