होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्रों का IABT रांची में शैक्षणिक भ्रमण, एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी और जीनोमिक्स रिसर्च का मिला प्रैक्टिकल अनुभव

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर/घाटशिला। घाटशिला स्थित Sona Devi University के बीएससी एग्रीकल्चर साइंस और स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने रांची के गढ़खटंगा स्थित Indian Institute of Agricultural Biotechnology का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को कृषि जैव प्रौद्योगिकी और आधुनिक शोध तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों को एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, मॉलिक्यूलर ब्रीडिंग, जीनोमिक्स और उससे जुड़ी उन्नत लैब तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि आधुनिक कृषि अनुसंधान में जैव प्रौद्योगिकी किस प्रकार नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस विजिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रयोगशाला आधारित शोध कार्यों से परिचित कराना और उन्हें कृषि एवं बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित करना था। इससे छात्रों की अकादमिक समझ और व्यावहारिक ज्ञान में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनके साथ स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के सहायक प्राध्यापक सायन बनर्जी और पतत्रि माली मौजूद रहे। इसके अलावा बायोटेक्नोलॉजी विभाग की रिसर्च स्कॉलर सोनल कुमारी भी इस दल के साथ शामिल रहीं।

दौरे के दौरान छात्रों ने संस्थान की प्रयोगशालाओं, अनुसंधान सुविधाओं और कृषि जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों को करीब से समझने और भविष्य में रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य की वैज्ञानिक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

 

Leave a Comment