Advertisement

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 22-23 मई को राष्ट्रीय सेमिनार, विकसित भारत 2047 पर होगी चर्चा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आगामी 22 और 23 मई 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय “रिइमेजिंग एजुकेशन फॉर विकसित भारत @ 2047: स्ट्रैटेजिक इंप्लीकेशन, इनोवेशन एंड चैलेंजेस” रखा गया है।

Advertisement
Advertisement

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस राष्ट्रीय सेमिनार में देशभर से कई शिक्षाविद, रिसोर्स पर्सन, शोधार्थी और विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, भविष्य की चुनौतियों और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण पर व्यापक चर्चा करना है।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि देशभर के शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को इस मंच से जोड़ा जाए, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में नए विचारों और शोध को बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने बताया कि सेमिनार की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और महाविद्यालय इस आयोजन को सफल बनाने में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।

सेमिनार में शिक्षा नीति, नवाचार, रणनीतिक बदलाव और विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp