Advertisement

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने मलेशिया के स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज से किया एमओयू, छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने मलेशिया के प्रतिष्ठित स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण और वैश्विक शैक्षणिक विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

मलेशिया में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर (इंटरनेशनल अफेयर्स) डॉ. जे. राजेश और स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के डिप्टी वाइस चांसलर (एकेडमिक) प्रो. डॉ. जमाल जैदी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षाविद् और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Dayal Builder
Srinath

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की ओर से इस कार्यक्रम में डॉ. जे. राजेश और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने प्रतिनिधित्व किया। दोनों प्रतिनिधि विशेष रूप से इस समझौता समारोह में भाग लेने के लिए जमशेदपुर से मलेशिया पहुंचे थे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Advertisement

एमओयू के तहत दोनों संस्थान ग्लोबल इमर्शन प्रोग्राम, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, एक सेमेस्टर के लिए विदेश में अध्ययन अवसर, संयुक्त शोध परियोजनाएं, अकादमिक सहयोग तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों में मिलकर कार्य करेंगे। इन पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली को समझने, विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार यह साझेदारी छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। छात्रों को विदेश में अध्ययन और प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त होंगे, जबकि शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षण, शोध और ज्ञान के आदान-प्रदान का मंच मिलेगा।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी विश्वस्तरीय संस्थानों के साथ शैक्षणिक साझेदारी को मजबूत कर रही है। इस सहयोग के माध्यम से संयुक्त सेमिनार, कार्यशालाएं, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, शोध प्रकाशन और उद्योग-अकादमिक सहयोग जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय का मानना है कि स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया के साथ यह साझेदारी छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी तथा दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक और सार्थक शैक्षणिक संबंध स्थापित करेगी। यह एमओयू श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की वैश्विक पहचान को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ताजा खबरें

WhatsApp