Advertisement

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड का प्रदेश स्तरीय सैन्य महासम्मेलन शुरू, समर्पित भाव से राष्ट्र और संगठन के लिए काम करें: जनरल वी के चतुर्वेदी

By Goutam

Published on:

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद

जनसंवाद, रांची: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को गुरूनानक स्कूल सभागार, रांची में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सैन्य महासम्मेलन प्रारंभ हुआ। इस महासम्मेलन में झारखंड राज्य के लगभग 10 जिलों के 800 पूर्व सैनिक एवं सैन्य मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी के चतुर्वेदी, पी वी एस एम ए वी एस एम, एस एम (वी) एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एच पी सिंह, वीर चक्र, वी एस एम (वी) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया। भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभा ने राष्ट्रीय गीत गा कर मां भारती को वंदन किया । सैन्य मातृशक्ति ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीप अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी के चतुर्वेदी ने कहा कि यह एक ऐसा संगठन है, जो देश की सुरक्षा के साथ राष्ट्र को भी संवार रहा है। सेवा, साहस और सम्मान हमारा मूल मंत्र है। समर्पित भाव से राष्ट्र और संगठन के लिए काम करें। झारखंड में इस संगठन का विस्तार हुआ है। इसमें सभी लोगों का परिश्रम शामिल है। यह संगठन देश के साथ आपके उपर आए विपदा में सदा खड़ा रहेगा। संगठन की शक्ति को समझे। यह आपके साथ कंधे से कंधे मिला कर चलेगा। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकत लगातार देश को कमजोर करने में लगी है। भारत हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। देश का विकास राष्ट्र विरोधी ताकतों को खल रहा है और इसे कमजोर करने की कोशिश कर रहे है। इसलिए सावधान और सतर्क रहे। एनआरसी देश की सुरक्षा के लिए गंभीर मुद्दा है। वहीं बढ़ती जनसंख्या भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र के लिए बलिदान हो गया है, उसको सम्मान मिलना चाहिए। श्री चतुर्वेदी ने सैनिकों से जुड़े समस्याओं पर चिंता जताई।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिंह ने कहा कि संगठन आपके लिए इंश्योरेंस की तरह है। इसलिए संगठन से जुड़े और इसको मजबूत बनाएं। संगठन से जुड़ेगे तो आप आर्थिक शारीरिक और मानसिक रूप से सुरक्षित रहेंगे। संगठन सदा आपके साथ खड़ा है। झारखंड में संगठन का विस्तार करना है। राज्य के कई जिलों में जिला स्तर पर टीम का गठन करना है।

Advertisement

महासम्मेलन में झारखंड के सभी जिलों से पधारे जिले के पदाधिकारियों ने अपने अपने जिले में संगठन ‌द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का लेख जोखा प्रस्तुत किया। सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित विभिन्न योजनाओं कि जानकारी उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं मातृशक्ति को दी गई। आज के कार्यक्रम का समापन सास्कृतिक संध्या के साथ हुई जिसमें देशभक्ति के जज्बे से लबरेज कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एचपी सिंह, मातृशक्ति संयोजक माया कौल, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट कर्नल नीलांबर झा, राजेश पांडे, मातृशक्ति झारखंड प्रदेश की संयोजक पूनम, नारायण प्रसाद, डीडी सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राम टहल महतो, विनय यादव, एसएन उरांव, लखन प्रसाद ठाकुर, जय प्रकाश सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में पूर्व सैनिक और मातृशक्ति उपस्थित थे।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज करेंगे संबोधित

दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सैन्य महासम्मेलन का समापन रविवार को होगा। सपापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहेंगे।वहीं, जी ओ सी 23 माउंटेन डिवीजन, मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, वी एस एम इस कार्यक्रम को अपनी गौरवमयी उपस्थिति से सुशोभित करेंगे। साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी के चतुर्वेदी, पी वी एस एम ए वी एस एम एस एम (वी) एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एच पी सिंह, वीर चक्र वी एस एम (वी) भी इस महासम्मेलन में सम्मानित राष्ट्रीय अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp