जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के फाउंड्री डिविजन में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों जीएम ब्रजेश कुमार सिंह, डीजीएम एल. महापात्र, मुनीष कुमार, संजय सिंह और रंजन नायक का भी स्वागत किया गया।
फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट
कार्यक्रम में अध्यक्ष, महामंत्री सहित प्रबंधन के अधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।
टीम तेजस को मिला ‘पर एक्सलेंस अवार्ड’
कार्यक्रम के दौरान फाउंड्री डिविजन की टीम तेजस को ‘पर एक्सलेंस अवार्ड’ मिलने पर टीम के सदस्यों को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सम्मानित किया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बोकारो में चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट (CCQC)-26 कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें फाउंड्री डिविजन की टीम तेजस को मॉडल प्रस्तुत करने के लिए ‘पर एक्सलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन साकेत भट्टाचार्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रणविजय सिंह ने किया।

















