Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

टाटा मोटर्स के रोज हाउस, वर्ल्ड ट्रक और ईआरसी में अध्यक्ष-महामंत्री का अभिनंदन

By Goutam

Published on:

 

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अभिनंदन समारोह
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक और ईआरसी विभागों में अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों के साथ कंपनी के वरीय प्रबंधन अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

रोज हाउस में हुआ पहला समारोह

Dayal Builder
Srinath

सुबह 9 बजे रोज हाउस में आयोजित समारोह में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, जीएम जी.जी. मोंडल, क्वालिटी हेड प्रमोद भुरे, ईआर की वरीय प्रबंधक आंचल सिंहा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष, महामंत्री और प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों को गजमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

महामंत्री आरके सिंह ने कंपनी के भविष्य, वर्तमान उत्पादन स्थिति और आगे की रणनीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वागत समारोह कर्मचारियों के साथ संवाद का अवसर देते हैं। उन्होंने टाटा समूह की विश्वसनीयता का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों से सुरक्षा, गुणवत्ता और उत्पादकता को प्राथमिकता देने की अपील की।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कर्मचारियों से नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखने और एकजुट होकर बेहतर परिणाम के लिए काम करने की बात कही।

यूनियन और प्रबंधन को बताया गाड़ी के दो पहिए

कार्यक्रम को जीएम जी.जी. मोंडल, जीएम प्रमोद भुरे और ईआर की वरीय प्रबंधक आंचल सिंहा ने भी संबोधित किया। आंचल सिंहा ने कहा कि यूनियन और प्रबंधन गाड़ी के दो पहिए की तरह हैं और टाटा मोटर्स में दोनों के बीच संबंध मजबूत हैं।

उन्होंने कर्मचारियों के लिए प्रमोशन और तकनीकी शिक्षा जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए सक्षम कर्मचारियों से इनका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही सभी को आगामी पर्व-त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता ने किया, जबकि स्वागत भाषण अमन कुमार ने दिया।

वर्ल्ड ट्रक में अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत

इसके बाद वर्ल्ड ट्रक विभाग में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यहां अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जुगनू वर्मा ने किया।

ईआरसी में भी हुआ सम्मान

अंत में ईआरसी विभाग में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआरसी के जीएम विष्णु चंद्र दीक्षित समेत यूनियन के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप राजवाड़ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार ने किया।

ताजा खबरें

WhatsApp