Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा आयोजित, 5225 सदस्य शामिल, 6 अहम प्रस्ताव पारित; आरके सिंह बोले– ग्रेड होगा ऐतिहासिक

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा शनिवार (28 फरवरी 2026) को टाटा मोटर्स कंपनी परिसर स्थित पुराने कैंटीन प्रांगण में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की। आमसभा में 5225 यूनियन सदस्यों ने उपस्थित होकर प्रस्तावों का समर्थन किया और सभा को सफल बनाया।

Advertisement
Advertisement

मंच पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बीके शर्मा व अनिल शर्मा, संयुक्त महामंत्री एच.एस. सैनी व अजय भगत तथा कोषाध्यक्ष एमके सिंह उपस्थित थे। सभा का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने दिया।

Dayal Builder
Srinath

आमसभा में पारित 6 प्रमुख प्रस्ताव

Advertisement

1. वर्ष 2025 का आय-व्यय लेखा-जोखा आमसभा के पटल पर रखकर सर्वसम्मति से पारित किया गया।

2. केंद्र सरकार के चार नए श्रम कानूनों को कार्यकारिणी के निर्णय के अनुरूप यूनियन संविधान में शामिल करने के प्रस्ताव को पारित किया गया।

3. सोशल सिक्योरिटी के तहत लाभान्वित दिवंगत मजदूरों की सूची सार्वजनिक करने पर सहमति बनी।

4. नए सदस्य बनने के लिए प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति देते हुए उन्हें यूनियन में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

5. कंपनी से बर्खास्त कर्मचारियों को पुनः नियोजन दिलाने के प्रस्ताव का समर्थन किया गया।

6. मजदूर हित में वेतन समझौता निर्धारित समय के भीतर कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ।

आमसभा में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

नेतृत्व का संदेश

महामंत्री आरके सिंह ने संबोधन में कहा कि यूनियन को कमजोर करने की जितनी कोशिश हुई, वह उतनी ही मजबूत होकर उभरी है। उन्होंने मजदूरों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि आगामी ग्रेड “ऐतिहासिक” होगा।

उन्होंने 3 मार्च को आयोजित महा रक्तदान शिविर और संस्थापक दिवस कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मजदूरों ने 2906 यूनिट रक्तदान कर शहर को सकारात्मक संदेश दिया।

सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि आमसभा में भारी उपस्थिति यूनियन की ताकत और एकता को दर्शाती है। संयुक्त महामंत्री एच.एस. सैनी ने महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए बेहतर ग्रेड के लिए निरंतर प्रयास जारी रहने की बात कही। सभा के अंत में दिवंगत मजदूरों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

ताजा खबरें

WhatsApp