Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

By Goutam

Published on:

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन

जनसंवाद, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा यूनियन परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई।
कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कुल 25 कर्मचारियों को यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह के हाथों स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सभी सेवानिवृत्त कर्मी अपनी धर्मपत्नी के संग कार्यक्रम में शिरकत किये।

Advertisement
Advertisement

सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी :

Dayal Builder
Srinath

वीइकल फ़ैक्टरी से चन्द्र भूषण प्रसाद शर्मा, एच॰ हेमब्रम , कन्स्ट्रक्शन & एंजिन सर्विस से भीम चंद्र मार्डी, राजेश कुमार, अरिंदम मुखोपाध्यय, भूषण, क्यू॰ए॰ से टी॰ उमा शंकर, एंजिन से दिलीप कुमार दास , सनाथ सामद, सुबशिस महतो, दीपक कुमार, टी॰एम॰एल॰ ड्राइव लाइन से शान्तनु दास, फ़्रेम फ़ैक्टरी से दिलीप कुमार दास, प्लांट थ्री से विनोद कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, शिव शंकर प्रसाद, कमल लोचन पॉल, संदीप सरकार, फ़ाउंड्री से अज़ीज़ अहमद, फ़ाइनल से इंद्रजीत सिंह, वीइकल फ़ैक्टरी से चित्तरंजन सिंह, लक्ष्मण शर्मा, गाजु राम बसकेय,महिंद्रा नाथ महंती, टी॰एम॰एल॰ ड्राइव लाइन से अरुण कुमार पाठक

Advertisement

अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने सभी को यूनियन की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सब अपनी सेवा से कंपनी को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है । हम सब सुख दु:ख में साथी रहें हैं। आगे भी हम सबों के साथ आत्मीयता और संबंध कायम रहे , ऐसी आशा करते हैं। आप सब इस विदाई समारोह में जीवन संगिनी संग आएं यह पल हमेशा यादगार रहेगा। पूरी यूनियन आप सबों के प्रति आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि जब कभी आप सबों को किसी सहयोग की जरूरी पड़े नि: संकोच हमारे कमेटी के लोगों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। हम आप का पूरा सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। जबकि हरदीप सिंह सैनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में यूनियन के तमाम कमेटी मेंबर एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp