होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित, अनुभवों को बताया संगठन की पूंजी

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को आयोजित मासिक सम्मान समारोह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को सम्मान दिया गया।

Provider 1 Provider 2

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभवों, सुझावों और विचारों को संगठन के साथ जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि यूनियन उनके सुझावों की समीक्षा कर उन्हें लागू करने का प्रयास करती है।

महामंत्री ने कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन हमेशा अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ खड़ी है। यदि किसी भी समय उन्हें यूनियन की सहायता की आवश्यकता महसूस हो, तो वे बिना किसी संकोच के यूनियन कार्यालय आ सकते हैं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना भी की।

Provider 1 Provider 2

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और कंपनी तथा यूनियन के साथ बिताए गए वर्षों की यादें ताजा कीं।

कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मचारी

सैय्यद तज्जूद्दीन (व्हीकल फैक्ट्री)

अफताब रजा अंसारी (क्यूए विभाग)

जिउत शर्मा (रियर एक्सल)

राजेंद्र प्रसाद एवं मनमोहन गोप (फाउंड्री)

बराह मांझी एवं विमल कुमार (इंजन फैक्ट्री)

कृष्णा कुमार प्रसाद (ईआरसी)

कलीम खान (फ्रंट एक्सल)

ओम प्रकाश सिंह (पेंट फैक्ट्री)

राम प्रवेश सिंह (ड्राइव हेड)

तर्नी कुमार गोप (फ्रेम फैक्ट्री)

यूनियन पदाधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कार्य संस्कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment