Advertisement

कुचाई के जोवाजंजीर में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा ने किक मारकर खेल का किया उद्घाटन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद/खरसावां (रिपोर्ट – उमाकांत कर) : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर कुचाई प्रखंड क्षेत्र के जोवाजंजीर फुटबॉल मैदान पर नव युवक संघ के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का बुधवार को सोयला एफसी रामायसाल एवं रीडिंग एफसी बिरगामडीह‌ के बीच शुभारंभ हुआ। जिसकी विधिवत उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा पूर्व प्रमुख सह रूगुडीह मुखिया करम सिंह मुंडा तिलोपदा मुखिया राम सोय एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को किक मारकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर मुंडा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी मनुष्य का एक विशेष अंग है। खेल एक चीज है।जो खेल के माध्यम से अपना कैरियर के साथ शरीर को स्वस्थ भी रख सकते हैं।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई थाना प्रभारी चंदन कुमार विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा पूर्व प्रमुख सह रूगुडीह मुखिया करम सिंह मुंडा तिलोपदा मुखिया राम सोय झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धमेन्द्र कुमार मुंडा लखीराम मुंडा घनश्याम सोय राहुल सोय कानु सोय आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp