Advertisement

खुंटपानी के गिंडीमुंडी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता व उपविजेता टीम को विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत

By Goutam

Published on:

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर प्रतीक वर्ष की भांति किस वर्ष भी खूंटपानी प्रखंड क्षेत्र के गिन्डी मुन्डी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.हिन्दुवाबुरु टाईगर टीम की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया.

Advertisement
Advertisement

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने पहले ले लेकर आठवें स्थान तक रहे फुटबॉल टीमों को पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच जयपुर एफसी व एचबी टीटी के बीच खेला गया, जिसमें जयपुर एफसी की टीम विजेता रही.

Dayal Builder
Srinath

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने प्रतियोगिता के विजेता जयपुर एफसी, उपविजेता एचबीटीटी गिंडीमुन्डी, तीसरे स्थान पर रहे सुपरस्टार बुरूजम व चौथे स्थान पर रहे बुरु पारोम नाकाहासा की टीम को एक-एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. जबकि पांचवें स्थान से लेकर आठवीं स्थान पर रहे टीमों को एक-एक भेड़ा देकर पुरस्कृत किया गया.

Advertisement

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों से अनुशासित हो कर खेलने की अपील की.गागराई ने कहा कि खेल व खिलाडियों का विकास उनके प्राथमिकता में शामिल रहा है. उन्होंने खिलाडियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले ऐसे प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है. राज्य सरकार भी खेल को प्रोत्साहित करने के लिये कई योजनाओं पर कार्य कर रही है.

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू, समाजसेवी बासंती गागराई, बिरसा तियू, बबलू गोडसोरा, सतीश पुरती, हेमंत गोडसरा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp