Advertisement

विवेक विद्यालय में नर्सरी के नन्हे विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन बना उत्सव जैसा माहौल

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के प्रथम दिवस को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में नन्हे बच्चों का पारंपरिक तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

विद्यालय द्वारा बच्चों के लिए कई मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे खिलौनों, खेलों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सहज और आनंददायक वातावरण प्रदान किया गया। इन गतिविधियों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को विशेष उपहार प्रदान किए गए, जिन्हें पाकर वे बेहद खुश नजर आए। वहीं अभिभावकों की सहभागिता भी कार्यक्रम की खास विशेषता रही। अभिभावकों ने ‘स्टार कार्ड’ पर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं लिखीं और उनके सफल जीवन की कामना की।

विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने अपने संदेश में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, आनंदमय और प्रेरणादायक वातावरण देना है, ताकि वे सीखने की प्रक्रिया को खुशी के साथ अपनाएं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

विद्यालय परिवार के इस प्रयास से नन्हे विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत सकारात्मक माहौल में की, जो उनके लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

ताजा खबरें

WhatsApp