Advertisement

विवेक विद्यालय में 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी का जागरूकता सेशन, बच्चों को दिलाई गई सुरक्षित सड़क की शपथ

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की एचएसई (Health, Safety & Environment) टीम द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराना तथा सुरक्षित यातायात के प्रति उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के एचएसई मैनेजर श्री कुणाल कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों, यातायात संकेतों और आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सड़क पार करते समय सतर्कता, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन तथा मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से समझाया।

Dayal Builder
Srinath

इस जागरूकता सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े सवालों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएं भी साझा कीं। सत्र के अंत में सभी विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

Advertisement

विद्यालय के प्राचार्य श्री अवधेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सड़क सुरक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिसकी जानकारी बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर मिलना आवश्यक है। उन्होंने टीसीपीएल ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्यालय में इस तरह के उपयोगी और जागरूकता से भरपूर सत्र के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा पूरी एचएसई टीम का आभार प्रकट किया।

उन्होंने आशा जताई कि विद्यार्थी इस सत्र से मिली सीख को अपने दैनिक जीवन में अपनाएंगे और स्वयं के साथ-साथ समाज की भी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp