Advertisement

मतगणना में शामिल होने को लेकर कुचाई झामुमो कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

By Goutam

Published on:

मतगणना

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): महागठबंधन के खुंटी लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के समर्थन में मतगणना पर शामिल होने को लेकर कुचाई झामुमो कार्यालय में सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा की अध्यक्षता में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा ने कहा कि 4 जून दिन मंगलवार को महागठबंधन के खुंटी लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण मुंडा की जीत सुनिश्चित है। जिसके समर्थन में कुचाई प्रखंड से लगभग सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं खुंटी के लिए रवाना होंगे। इसकी तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि तैयारी पूरी कर ली गई है। खुंटी जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए सारी सुविधा उपलब्ध है। कुचाई से सुबह 9 बजे खुंटी के लिए रवाना होंगे साथ ही बाकि आम जनता व‌ कार्यकर्ताओं के लिए झामुमो प्रखंड कार्यालय में एलसीडी का व्यवस्था किया गया है‌। ताकि खुंटी के अलावा देश के विभिन्न जगहों की खबर देख पाएंगे।

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, सुखराम मुंडा, राहुल सोय, बनवारीलाल सोय, जानुम सिंह, नरेश मुंडा, जीवन कंडिर, संजीव सरदार, कलीका प्रसाद आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp