Advertisement

विवेक विद्यालय छोटा गोविंदपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन, प्राइमरी के बच्चों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा 

By Goutam

Published on:

विवेक विद्यालय

जनसंवाद, जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार) को प्राथमिक विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे प्राइमरी के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए स्वास्थ्य संबंधी कार्यशाला का आयोजन भी हुआ। जिसका उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ के प्रति जागरूकता का प्रसार करना था।

Advertisement
Advertisement

इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्वस्थ एवं नियमित दिनचर्या के महत्व के साथ साथ सही खान-पान तथा व्यायाम के महत्व को भी बताया गया। कार्यशाला के दौरान बच्चों ने स्वास्थ्य के प्रति अपने-अपने विचारों को विभिन्न क्रियाकलापों तथा चित्रांकन के माध्यम से दर्शाया। बच्चों ने टिफिन में स्वास्थ्य के प्रति लाभदायक व्यंजनों फलों एवं विभिन्न खाद्य पदार्थों का लाभ उठाया।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत रहे है, जिसका सीधा असर आज की नई पीढ़ी पर पड़ रहा है। विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन का मकसद विद्यार्थियों में अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की एक सकारात्मक विचारधारा का संचार करना है। आज की पीढ़ी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने से ही भविष्य में देश का कल्याण संभव है।

Advertisement

उन्होंने बच्चों को सही खान-पान, पर्याप्त आराम के साथ -साथ व्यायाम और योग जैसे अभ्यासों को अपने जीवनचर्या के शामिल करने तथा सदैव स्वस्थ रहने की सलाह दी। इस कार्यशाला के आयोजन के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया तथा सभी के स्वस्थ रहने की कामना की।

ताजा खबरें

WhatsApp