Advertisement

पिता से विवाद के बाद हरहरगुट्टू में युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर (रिपोर्ट- प्रशांत सिंह): जमशेदपुर इन दिनों आत्महत्या का गढ़ बनता जा रहा है. आए दिन लोग फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे है. गुरुवार को भी दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. ताजा मामला बागबेड़ा का है जहां पिता ने विवाद के बाद पूत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Advertisement
Advertisement

बागबेड़ा के हरहरगुट्टू निवासी 24 वर्षीय दीपक साहू उर्फ गोलू ने बड़ौदा घाट प्रधान टोला स्थित अपने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को शुक्रवार को इसकी जानकारी तब मिली जब वे गोदाम में पहुंचे. उन्होंने पाया कि दीपक ने फांसी लगा ली है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Dayal Builder
Srinath

साइकिल लगाने के बाद पिता से हुआ था विवाद

Advertisement

दीपक अपने पिता काड़ीलाल साहू के साथ रद्दी का व्यापार करता था. गुरुवार देर शाम दीपक के पिता के साथ उसका विवाद हुआ था जिसके बाद वह गुस्से से घर से चला गया था. शुक्रवार सुबह गोदाम में उसका शव पाया गया. दीपक दो भाई और एक बहन में मंझला था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ताजा खबरें

WhatsApp