जमशेदपुर / Balram Panda : पुलिस ने लंबित वारंट के निष्पादन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बागबेड़ा थाना कांड संख्या 180/20 के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह न्यू कॉलोनी स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर करीब 40 वर्षीय संतोष तिवारी को विधिवत गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार वारंटी संतोष तिवारी, सुदर्शन तिवारी का पुत्र बताया जाता है और वह किताडीह न्यू कॉलोनी में सिंहभूम ग्रामीण बैंक के समीप का निवासी है, पुलिस की इस कार्रवाई को लंबित मामलों में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए वारंटी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए जमशेदपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, पुलिस के अनुसार, वारंट के निष्पादन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून से बचने वाले वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, लंबित मामलों में वारंटियों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है.
जमशेदपुर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ है कि लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस सक्रिय है और न्यायालय से जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.



































