Advertisement

15th स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ, 250 लड़के लड़कियां ले रहे हिस्सा, जिला खेल पदाधिकारी एवं झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तीर चला कर किए उद्घाटन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: टाटा स्टील एवं पूर्वी सिंहभूम तीरंदाजी संघ के तत्वाधान से दिनांक 26 से लेकर 28 सितंबर 2023 तक 15वीं राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अर्जुन अवार्ड तीरंदाज जयंत तालुकदार के द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement

पूरे राज्य के सभी जिला से रिकर्व एंव कंपाउंड के सीनियर, जूनियर, सब जूनियर ,मिनी, अंडर 9 के 280 बालक एवं बालिका तीरंदाज हिस्सा लेने पहुंचे। इस प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से टॉप 12 (लड़के- लड़कियां) तीरंदाजो को चयन कर के 37th नेशनल गेम्स जो गोवा में होने वाली है। उसमे भाग लेंगे उसमे अच्छे प्रदर्शन के लिए झारखंड सरकार के द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक राज्य तीरंदाजी कैंप में भाग लेंगे।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्री एल मूर्ति जॉइंट सेक्रेटरी प्रकाश राम, उपाध्यक्ष जिला तीरंदाजी संघ के अमरजीत सिंह राजा समेत पूरे राज्य से प्रशिक्षक एवं मैनेजर उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp