Advertisement

धातकीडीह में 17 एवं 18 दिसंबर को द्वितीय आरजी गुप्ता फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, 32 टीमें होगी शामिल, विजेता को मिलेगा 51 हजार और ट्रॉफी

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: हर साल की भांति इस बार भी ग्रीन अर्थ एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वर्गीय आरजी गुप्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 17 एवं 18 दिसंबर धातकीडीह स्थित कम्युनिटी सेंटर मैदान में किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन दिनांक 17 दिसंबर शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेगी। जिसमें विभिन्न राज्यों के नामचीन ऑफ स्थानीय खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम को ग्रीन अर्थ एंड वेलफेयर ट्रस्ट एवं गणमान्य लोगों के द्वारा नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

इस टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पाने वाले टीम को पुरस्कार के रूप में नकद 51000 रुपया और ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पाने वाले टीम को नकद 21000 रूपये और ट्रॉफी जबकि तीसरा और चौथा स्थान पाने वाले टीम को पुरस्कार स्वरुप नकद 5100 रूपये और और ट्रॉफी के रूप में दिया जाएगा।

Advertisement

इस टूर्नामेंट को कराने का मुख्य उद्देश्य स्वर्गीय आरजी गुप्ता की याद हमेशा लोगों के बीच रहे एवं युवा पीढ़ी जो नशा में डूब रही है वह खेल के प्रति जागरूक हो, साथ ही खेल के प्रति युवाओं को रुचि बढे।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी कमर रजा खान,  नफीस खान (किट्टू भाई), रिजवान गद्दी,पप्पू भाई एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp