Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

नारदीगंज के नंदपुर गांव में हुए मारपीट के मामले में दो महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/नारदीगंज (रिपोर्ट- विकास कुमार): नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तारी के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नारदीगंज के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बीते 3 जनवरी (मंगलवार) को नारदीगंज थाना में मारपीट के एक मामले में कांड संख्या 2/23 धारा 341/323/325/307/504/506/34 भा०द०वि० दर्ज कराया गया था। कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जिसमे दो महिला समेत 6 आरोपी शामिल है, को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

Dayal Builder
Srinath

गिरफ्तार आरोपियों में इंदल राजवंशी पिता महेंद्र राजवंशी, जतन मांझी पिता स्वर्गीय गूलन मांझी, जितेंद्र राजवंशी पिता साजन राजवंशी, पुतुल देवी पति गुड्डू मांझी, काबो देवी पति कोइरी मांझी, सभी ग्राम नंदपुर टोला जगजीवन नगर, थाना नारदीगंज के रहने वाले है। सभी छह आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp