होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

PMGSY के तहत खरसावां में 9 सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर दी जानकारी

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

NSU MA
previous arrow
next arrow
03 (29)
previous arrow
next arrow

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खरसावां विस क्षेत्र के 9 सड़कों की स्वीकृति दी गयी है। केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने नौ सड़कों के जीर्णोद्धार की स्वीकृति दी है। इसके तहत खरसावां विस क्षेत्र में 81.92 किमी सड़क का जीर्णोद्धार किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार खरसावां प्रखंड के 7.05 किमी लंबी बुरुडीह से जारकाटोला,5.6 किमी लंबी चिलकु से बिटापुर रोड़ होते हुए रायडीह व 9.29 किमी लंबी देहरीडीह से मोलाडीह,दलाईकेला होते हुए सोनापोसी का जीर्णोद्वार किया जायेगा। कुचाई प्रखंड के 6.2 किमी लंबी चाटूसाहा से जेंकारु व 14 किमी लंबी कुचाई से कुडिंयामार्चा, रेगाडीह चाकड़ी होते हुए चिरुडीह, सरायकेला प्रखंड के 9.95 किमी लंबी उकरी से पलाशडीह, सिंदरी, भालुकपाहाड़ी होते हुए शोभापुर तथा 11.60 किमी लंबी धातकीडीह से हाथिया,पांड्रा होते हुए सरायकेला तक सड़क का कायाकल्प होगा।

साथ ही गम्हरिया प्रखंड के 6.35 किमी लंबी रंगामाटिया से नारायणपुर होते हुए घाघी तथा 11.88 किमी लंबी बांधडीह से टेंटोपोशी, गुरा होते हुए रंगामाटिया तक सड़क का जीर्णोद्धार किया जायेगा। इन सड़कों के जीर्णोद्धार होने से क्षेत्र के बड़ी आवादी को आवागमन में सुविधा होगी। मालूम हो कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ वर्ष 2000 में किया गया था। इस योजना के माध्यम से सभी छोटे एवं बड़े गांवों की सड़कों को शहरों की पक्की सड़कों से जोड़ा जाता है। इस गांवों का आपसी कनेक्टीविटी बढ़ता है।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment