NSU

आदित्यपुर : सड़क से चौक-चौराहों तक पुलिस का सख्त पहरा, खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर आदित्यपुर थाना की बड़ी कार्रवाई, जुर्माने के साथ कानूनी शिकंजा कसना शुरू…

By Balram Panda

Published on:

NSU

सरायकेला / Balram Panda : खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर अड्डेबाज़ी, हुड़दंग और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया, आदित्यपुर थाना पुलिस ने खुलेआम शराब का सेवन कर माहौल बिगाड़ने वाले कई लोगों पर कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड लगाया तथा उत्पाद विभाग अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की गई.

पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. थाना क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया जो खुलेआम शराब पीकर लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बना रहे थे.

इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर अड्डेबाज़ी, अभद्र व्यवहार और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने या गुंडागर्दी करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. आदित्यपुर थाना पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने की बात कही गई है, ताकि सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके और आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में रह सकें.

Sona Devi

Related Post