सरायकेला / Balram Panda: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के आसंगी में धार्मिक आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच श्री श्री सौ शिवा शीतला काली माता मंदिर कमेटी के मंदिर का विधिवत उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने किया, उद्घाटन समारोह में वैदिक परंपराओं और धार्मिक उत्साह के बीच मंदिर का शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही.
उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मां काली और मां शीतला के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर उन्नति की मंगलकामना की, उन्होंने कामना की कि मां का आशीर्वाद क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे तथा समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता मजबूत हो, मंदिर का निर्माण और उद्घाटन स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था, सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण का प्रतीक है.

समारोह में मंदिर कमेटी के संरक्षक संदीप प्रधान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि परमेश्वर प्रधान, पिथोबास प्रधान, रंजीत प्रधान, रूपेन प्रधान, अश्विनी प्रधान, पंचू प्रधान सहित कमेटी के अध्यक्ष विजय प्रधान, राजा प्रधान, सिद्धेश्वर प्रधान, मुन्ना प्रधान, राहुल प्रधान, विष्णु प्रधान, शेखर प्रधान, दिनेश प्रधान, प्रेम प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
मंदिर के उद्घाटन के साथ ही आसंगी में धार्मिक आस्था के एक नए केंद्र की शुरुआत हुई। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया.

















