Advertisement

सरायकेला : बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला शातिर गिरफ्तार, सरायकेला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खुला फर्जी जेल कॉल कांड…

By Balram Panda

Updated on:

सरायकेला / Balram Panda : खरसावां जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, काण्ड्रा थाना क्षेत्र में झारखंड ग्रामीण बैंक शाखा काण्ड्रा के मैनेजर से खुद को जेल में बंद बताकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने फर्जी नाम का इस्तेमाल कर बैंक मैनेजर को फोन किया था और जमानत के लिए वकील को पैसे देने की बात कहकर रकम की मांग की थी.

Advertisement
Advertisement

वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटी गुहा को जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के समीप से धर दबोचा.

Srinath

गिरफ्तार आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों से संबंध रहा है, उसके खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं.

इस पूरे अभियान में काण्ड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू सहित काण्ड्रा एवं गम्हरिया थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल की सक्रिय भूमिका रही. सरायकेला जिला पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है.

ताजा खबरें

WhatsApp