Advertisement

श्रीनाथ विश्वविद्यालय और मलेशिया की आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा देते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने मलेशिया की प्रतिष्ठित INTI International University के साथ एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते से विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को वैश्विक स्तर पर शिक्षा, शोध और अकादमिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे।

Advertisement
Advertisement

यह भी पढ़ें: टाटा स्टील UISL द्वारा 86 बस्तियों में नई पानी कनेक्शन इंस्टॉलेशन शुल्क के दर में मनमानी की शिकायत, सौरभ विष्णु ने की जांच की माँग

Dayal Builder
Srinath

एमओयू पर मलेशिया में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान श्रीनाथ विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. जे. राजेश तथा आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर (ग्लोबल एंगेजमेंट) प्रो. डॉ. गोह खांग वेन ने हस्ताक्षर किए। समारोह में आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

श्रीनाथ विश्वविद्यालय की ओर से इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में डॉ. जे. राजेश और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने प्रतिनिधित्व किया। दोनों अधिकारी एमओयू हस्ताक्षर समारोह में भाग लेने के लिए जमशेदपुर से मलेशिया पहुंचे थे।

इस समझौते के तहत दोनों संस्थान ग्लोबल इमर्शन प्रोग्राम, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन अवसर, संयुक्त शोध परियोजनाएं तथा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे।

विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह साझेदारी छात्रों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने, शोध करने तथा विभिन्न संस्कृतियों को समझने का अवसर प्रदान करेगी। इससे विद्यार्थियों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी और उन्हें विश्वस्तरीय शैक्षणिक वातावरण का अनुभव प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ेंआदित्यपुर : रक्षा क्षेत्र में MSME क्रांति का बिगुल, आदित्यपुर से संजय सेठ का बड़ा ऐलान, 50% भागीदारी का लक्ष्य; झारखंड के उद्योगों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच…

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सहयोग संस्थान की अंतरराष्ट्रीयकरण रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और गुणवत्तापूर्ण वैश्विक शिक्षा प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। इसके माध्यम से न केवल छात्रों और शिक्षकों के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक नेटवर्क का भी विस्तार होगा।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय और आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ यह समझौता विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इसे वैश्विक विस्तार और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग की दिशा में एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।

ताजा खबरें

WhatsApp