Advertisement

ओलडीह ओपी पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओलडीह ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओलडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित स्पीड कॉलोनी में सिंधु कान्हू आवासीय विद्यालय के पीछे खाली मैदान में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

Dayal Builder
Srinath

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से ब्राउन शुगर की कुल 38 पुड़िया बरामद की गई, जिसका कुल वजन 3.71 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार पाण्डेय (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के कापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सातो मोहल्ला, नियर जूनियर स्कूल का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ओलडीह ओपी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार, ओलडीह ओपी प्रभारी मो० शारिक अली सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबरें

WhatsApp