होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

अवैध खनिज माफियाओं पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार, चार कोयला लदे वाहन जब्त; जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

सरायकेला / Balram Panda : जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला खनन विभाग एवं कांड्रा थाना की संयुक्त टीम ने पदमपुर टोल प्लाजा पर औचक वाहन जांच अभियान चलाकर कोयला लदे चार वाहनों को जब्त किया है.

Provider 1 Provider 2

जांच के दौरान वाहन संख्या JH05AU6616, JH05DE1017, JH05DN1016 एवं JH05DE6826 के चालकों से वैध खनिज परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, दस्तावेजों के अभाव में सभी वाहनों को नियमानुसार जब्त करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से कांड्रा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है.

Provider 1 Provider 2

जिला खनन विभाग ने मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच करते हुए उनके विरुद्ध प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन जैसी गतिविधियों के प्रति प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति प्रभावी रूप से लागू है, ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध खनन, भंडारण या खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई कर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment