होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली दोहरी वारदात! फुटबॉल मैदान और तालाब किनारे मिले शव, इलाके में सनसनी, मौत के रहस्य से पर्दा उठाने में जुटी पुलिस…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

सरायकेला / Balram Panda: चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तिरूलडीह और नीमडीह थाना क्षेत्रों में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, एक ओर कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के समीप चोकेगाड़िया फुटबॉल मैदान में एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया, वहीं दूसरी ओर नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव स्थित तालाब किनारे एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया, सूचना मिलते ही दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

Provider 1 Provider 2

जानकारी के अनुसार, फुटबॉल मैदान से बरामद शव की पहचान चौका के आदरडीह निवासी करीब 70 वर्षीय सनातन गोप के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, आशंका जताई जा रही है कि लौटने के दौरान किसी कारणवश उनकी मौत हुई, हालांकि घटनास्थल पर खून के निशान मिलने से मामले को लेकर कई तरह की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं, सूचना मिलने पर तिरूलडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए परिजनों को घटना की सूचना दे दी.

उधर, नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में तालाब के समीप एक अज्ञात महिला का खून से सना शव मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया, महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है, प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी.

Provider 1 Provider 2

एक ही दिन जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शव बरामद होने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, पुलिस दोनों मामलों में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल दोनों मामलों को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर पड़ताल में जुटी हुई है.

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment