होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

सरायकेला : मासिक बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की हुई विशेष जांच, निःशुल्क दवा एवं चिकित्सकीय परामर्श की मिली सुविधा…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

सरायकेला / Balram Panda : वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को आयोजित किए जाने वाले विशेष बुजुर्ग स्वास्थ्य शिविर के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई, ओल्ड एज होम, जिला सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.

Provider 1 Provider 2

शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की मुख स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, अस्थि एवं जोड़ संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) द्वारा रक्तचाप एवं मधुमेह की नियमित जांच कर आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना, गैर-संचारी रोगों की समय रहते पहचान कर उनका समुचित उपचार उपलब्ध कराना तथा बुजुर्गों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के प्रति जागरूक करना है, विभाग ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित दिनचर्या एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है.

Provider 1 Provider 2

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की यह पहल बुजुर्गों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment