होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

आरआईटी पुलिस का बड़ा एक्शन, रंगदारी मांगने वाले चापड़बाज गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

आदित्यपुर / Balram Panda: आरआईटी थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर दुकानदार पर धारदार चापड़ से हमला करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, कार्रवाई के दौरान वारदात में प्रयुक्त धारदार लोहे का चापड़ भी बरामद कर लिया गया है.

Provider 1 Provider 2

जहां पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई. सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत परासर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल मिश्रा उर्फ अपराधी और आदित्य कश्यप के रूप में हुई है, पुलिस ने दोनों को विधिसम्मत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, छापेमारी के दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार लोहे का चापड़ भी जब्त किया गया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विशाल मिश्रा के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है, जिसकी जांच संबंधित थाना में हुई थी.

Provider 1 Provider 2

पूरी कार्रवाई आरआईटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दी. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में रंगदारी, गुंडागर्दी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment