होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

आदित्यपुर : एक्शन मोड में नए एसपी मनोज स्वर्गियारी, आदित्यपुर थाना से दिया सख्त संदेश, ब्राउन शुगर माफिया और अपराधियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

सरायकेला / Balram Panda: जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट कर दिया है कि अब जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी, कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने सबसे पहले आदित्यपुर थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए.

Provider 1 Provider 2

निरीक्षण के दौरान एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू की जाएगी, उन्होंने विशेष रूप से ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, उन्होंने ब्राउन शुगर तस्करों और कारोबारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वयं अवैध गतिविधियां बंद कर दें, अन्यथा पुलिस की कार्रवाई इतनी सख्त होगी कि बच निकलना संभव नहीं होगा.

एसपी ने चापड़बाजी, रंगदारी, लूट, छिनतई और अन्य संगठित अपराधों में शामिल असामाजिक तत्वों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव या भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी और अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा.

Provider 1 Provider 2

उन्होंने अधिकारियों को रात्रि गश्त और वाहन जांच अभियान तेज करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने तथा लंबित आपराधिक मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों की सुरक्षा और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने को पुलिस की पहली जिम्मेदारी बताया.

गौरतलब है कि हाल ही में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए थे, बढ़ते जनाक्रोश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठी चिंताओं के बीच हेमंत सोरेन के निर्देश पर तत्कालीन एसपी निधि द्विवेदी का तबादला किया गया और उनकी जगह तेजतर्रार अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को जिले की कमान सौंपी गई.

पदभार ग्रहण करते ही नए एसपी की सक्रियता और सख्त तेवरों ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरेगी.

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment